10 April 2015
जयपुर। सदर थाना इलाके में गुरुवार सुबह खराब पड़ी रोड लाइट ठीक करने आए लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक नाइक कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी राजू नाइक (32) पुत्र मोहन लाल नाइक था। वह नगर निगम के ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता था। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वह अपने साथी के साथ सुमित्रा पथ पर ाराब पड़ी रोड लाइट को सही करने आया था। वह पोल पर चढ़कर लाइट सही कर रहा था। इस दौरान वह ऊपर से गुजर रहे तार से चिपक गया। गंभीर हालत में उसे साथी एसएमएस अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0 comments:
Post a Comment