Wednesday, 8 April 2015

विधायक रामहेत यादव की वर्ना कार बरामद

09 April 2015
अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थानांतगर्त गत वर्ष तिजारा फ ाटक के पास किशनगढ़ बास विधायक रामहेत यादव के मकान से चोरी हुई वर्ना गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर मुख्य सरगना
और पांच हजार इनामी अंतर्राज्यीय वाहन चोर रिंकू मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके चार सहयोगियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था।रिंकू मीणा के खिलाफ  राजस्थान उत्तरप्रदेश और हरियाणा में कई मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज है। आरोपी राजस्थान से वाहन चोरी कर हरियाणा और उत्तरप्रदेश में बेचता था।
गौरतलब है की बत वर्ष अगस्त माह में वारदात को अंजाम देते समय चोरो ने विधायक के यहाँ मौजूद उनका चौकीदार को पहले तो बंधक बनाया जिसके बाद वे वह से कार चुरा ले गए। विधायक के निवास पर और भी गाडिय़ां खड़ी थी जिसने से एक गाड़ी वार्ना को चोर लेकर फ रार हो गए थे। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates