Wednesday, 8 April 2015

14 बाल श्रमिक मुक्त कराए


09 April 2015
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में पुलिस व मानव तस्करी यूनिट की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 बालश्रमिकों को मुक्त कराया और एक को गिर तार किया।
आरोपी एक घर में बच्चों से चूडिय़ा बनवाने का काम करवा रहा था।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा के शिवाजी नगर में एक घर में नाबालिक बच्चों से चूडिय़ा बनवाने का काम करने की सूचना मिल रही थी। इस पर मानव तस्करी युनिट और पुलिस ने मकान पर छापा मार बेलागंज बिहार निवासी अब्बूबकर सिद्दीकी को बाल श्रम करवाने के आरोप में गिर तार किया है। वहां से पुलिस ने चूडिय़ा बनाने वाले 14 बालश्रमिकों को मुक्त कराया। 7 बच्चे झारखण्ड और 7 बच्चे बिहार के रहने वाले है। सभी बालश्रमिक की उम्र 8-12 साल के बीच है। आरोपी बच्चों से दिन में 12-14 घंटे काम करवाता था। आरोपी शिवाजी नगर में किराए का मकान लेकर काम करवा रहा था।

पुलिस ने मारा मकान पर छापा, नहीं मिला बच्चा
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में भी पुलिस और मानव तस्करी यूनिट को एक मकान में बच्चे से बालश्रमिक को मुक्त कराने गए थे। पर वहां से कोई बच्चा पुलिस को नहीं मिला।
मानव निरोधी सेल के सदस्य अमित मेहता ने बताया कि बजाज नगर के महावीर नगर के एक मकान में पुलिस और मानव तस्करी यूनिट को एक मकान में बच्चे से घरेलू काम करने की सूचना मिल रही थी। बच्चे के काम करते हुए उनके पास फोटो आई थी। इसके आधार पर महावीर नगर निवासी एससी जैन के घर पर पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए गए। इस पर उसने मकान अंदर से बंद कर दिया। 20-25 मिनट बंद जब दरवाजा खुलवाया। जब घर की तलाशी ली गई, तो अंदर से कोई बाल श्रमिक नहीं मिला। जब दरवाजा बंद कर रखा था, तबी आरोपी ने बच्चे को घर से कही गायब कर दिया था। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates