10 April 2015
पाली। शहर के नयागांव क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक वाहन में आए अज्ञात लोग एक स्टील व्यापारी को जबरन उठा ले गए। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित लोगों ने स्टील व्यापारी को अपहृताओं की चंगुल से मुक्त करवाने की मांग को लेकर सोजत हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि एक वाहन में कुछ लोग पहुंचे और स्टील व्यापारी कन्हैयालाल प्रजापति को जबरन उठा कर ले गए। लोगों ने आशंका जताई की अपहरण करने वाले संभवतया भूती गावं के हो सकते हैं। क्योंकि स्टील व्यापारी कन्हैयालाल ने पिछले दिनों भूती गांव में किसी के यहां स्टील इत्यादि का कार्य किया था और वहां से वापस यहां आ गया। इस बात को लेकर उसका उक्त लोगों से विवाद चल रहा था। संभवतया यह अपहरण उन्हीं लोगों ने किया है। लेकिन यह बात जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment