10 April 2015
सीकर। जिले के कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक करने निकले सरार्फा व्यापारी का कुछ बदमाशों ने अपहरण ले गए।
अपहरण के बाद के बाद अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी के परिजनों को फोन कर व्यापारी को छोडऩे की एवज में दस लाख रुपए फिरौती की मांग की है। सूचना मिलने पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार सीकर निवासी सरार्फा व्यापारी विनोद खण्डेलवाल रोजाना सुबह 5-6 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक करने के लिए सालासर बस स्टेण्ड के पास जाया करते है। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह भी वह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था। लेकिन दो घंटों बाद भी वापस नहीं आया। जिस पर व्यापारी के परिजनों ने उसको तलाश करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके परिजनों को एक फोन आया, जिसने विनोद खण्डेलवाल का अपहरण करने की बात कहीं और उसे छोडऩे की एवज में दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment