बंैक में रुपए जमा कराने गया था एक व्यक्ति
एक लाख रुपए देने का का दिया था दो लड़कों ने झांसा
10 April 2015
जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलाके में बैंक में रुपए जमा करने गए एक व्यक्ति को आठ हजार रुपए की बजाए एक लाख रुपए की देने का झांसा देकर रुपए की जगह कागज की गड्डी थमा गए।
जब पीडि़त को वारदात का पता चला वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से दोनों बदमाशों के फुटेज खंगालने में लगी है।
पुलिस के अनुसार जुबेर खां निवासी न्यू संजय नगर थाना भट्टा बस्ती ने पुलिस को बयान में बताया कि 24 मार्च की सुबह वह घर से 8 हजार रुपए लेकर रामनगर नगर शास्त्री नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराने में गया।जहां से पहले से मौजूद उसके आगे व पिछे दो लड़के खड़े थे जिहोंने उसे पर्ची भरने की कह कर बैंक से बाहर लेकर आए और कहा कि बैंक में लम्बी भीड़ है और किसी काम से बाहर जाना है। इस लिए वह 8 हजार रुपए उन्हें दे दे और बदले में हम आपको एक लाख रूपए दे देगे । एक लाख रुपए मिलने के लालच में पीडि़त ने 8 हजार रुपए की नकदी दोनों लड़को की दे दी और बदले में पडि़त को एक रूमाल मे रूपयों की गड्डी जैसी मेरे हाथ में दे कर चले गए। थोड़ी देर बाद खोलकर देखी तो उसमें कागज की गड्डी मिली। जब पीडि़त को वारदात का पता चला वह काफी देर तक उन दोनों लड़को की तलाश करने में नहीं मिले तो थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से दोनों बदमाशों के फुटेज खंगालने में लगी है।
0 comments:
Post a Comment