Friday, 10 April 2015

पुलिस कमिश्रररेट कार्यालय में कार्यरत एलडीसी को ठगा

Image result for cyber thagi
बैंक का कर्मचारी बताकर जाने एटीएम नम्बर
11 हजार रुपए की आनॅलाइन शॉपिग की
10 April 2015
जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक जने ने बंैक कर्मचारी बन  पुलिस कमिश्रररेट कार्यालय में कार्यरत एलडीसी को
एटीएम कार्ड का वैरिफिकेशन के नाम पर फोन कर खाते की जानकारी ली और 11 हजार रुपए की आनॅलाइन  शापिंग कर ली। वारदात का पता पीडि़त के मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला। पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई  सज्जन ने बताया कि राजेश   निवासी  क्वार्टर नं. 18 /16 2 आरपीए शास्त्रीनगर ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि 2 मार्च की सुबह 12 बजे उसके पास एक फोन आया कि व स्वंय को एसबीबीजे  बैंक का कर्मचारी बोल रहा है और उसके एटीएम कार्ड का वैरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके लिए उसे एटीएम व खाते की जानकारी ली जा रही है। पीडि़त उसकी बातों में आ गया और एटीएम कार्ड के गोपनीय नम्बर दे दिए। गत दिनों  उसके मोबाइल पर फोन मैसेज आया कि उसके खाते से कही ऑनलाइन से करीब 11 हजार रुपए की शापिंग की गई है। ठगी का पता पीडि़त के मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला। पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates