Friday, 10 April 2015

चौकीदार को डरा धमकाकर उसके मालिक से 20 लाख रुपए की रंगदारी

Image result for thagi

10 April 2015
जयपुर। महेशनगर थाना इलाके में  एक प्लाट के चौकीदार को डरा धमकाकर उसके मालिक से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
इस मामले में प्लाट के चौकीदार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके के गोपालपुरा बाइपास स्थित दयाल नगर के नारायण निवास के चौकीदार विजय कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह गत 6  अप्रैल को प्लाट पर ही सफाई का कार्य कर रहा था, इस दौरान रात्रि के करीब 9 बजे एक टाटा सफारी और तीन मोटर साईकिल पर करीब आठ जने वहां आए और उसे बाहर बुलाकर सफारी में बिठा लिया। इस दौरान एक युवक ने स्वयं को संदीप सिंह गुढा बताते हुए उसके सिर पर रिवाल्वर टिका दी तथा उसे जान से मारने की धमकी देते हुए प्लाट मालिक के मोबाइल नंबर मांगे। मोबाइल नंबर लेने के बाद आरोपी ने पीडि़त को उसके मालिक से 20 लाख रुपए देने के लिए कहा और धमकी दी कि वह अपने मालिक से कह दे कि उसे 20 लाख रुपए पहुंचा दे और आागामी एक तारीख तक पांच लाख रुपए का इंतजाम कर लेे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उसे और उसके मालिक को जान से मार दिया जाएगा।
इसके बाद आरोपी उसे वापस गाड़ी से उतारकर वहां से चले गए तथा उसके बाद पीडि़त ने पूरी घटना अपने मालिक को बताई। मालिक की सलाह पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई बयान नहीं हुए हैं और संभवतया: प्रथम दृष्टि में मामला आपसी लेन देन का प्रतीत हो रहा है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates