ऑटो चालक की दबंगई
4 April 2015
जयपुर। साइड को लेकर बाइक सवार दो युवकों और ऑॅटो चालक के बीच झड़प हो गई। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को खासा कोठी पुलिया से लटका दिया।
साथी की मदद से वह किसी तरह सकुशल बच निकला और सदर थाने में जाकर ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस ने बताया कि मित्र विहार कॉलोनी वैशाली नगर निवासी अनिरुद्ध कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह बुधवार रात को अपने साथी के साथ बाइक से खासाकोठी पुलिया से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान साइड को लेकर आगे चल रहे ऑटो चालक से उनका विवाद हो गया। मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इतने में ऑटो चालक ने अपने साथियों को भी बुला लिया। बाद में तीन-चार युवकों ने अनिरुद्ध और उसके दोस्त से मारपीट कर दी। फिर अनिरुद्ध को पुलिया से लटका कर भाग गए। साथी ने उसे किसी तरह सकुशल बचाया। बाद में पीडि़त ने थाने में आकर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

0 comments:
Post a Comment