4 April 2015
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में शातिर ठगों ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से 11$10 लाख रुपए हड़प लिए। कई दिनों तक रुपए और सोना नहीं देने पर पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़त बांदरी का नासिक गंगापोल निवासी प्रमोद कुमार है। उसकी परतानियों का रास्ता डेरावाला कॉम्पलेक्स में ज्वैलरी की दुकान है। कुछ दिन पहले मुकेश और नरेंद्र नाम के दो युवक उसके पास आए और कहा कि बाजार भाव से भी कम में सोना दिला सकते ं पीडि़त व्यापारी दोनों की बातों में आ गया और सस्ता सोना मंगाने के लिए 11$10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद से ही ठग सोना दिलाने की बात कहकर पीडि़त को कई महिनों तक झांसा देते रहे। आखिर में परेशान होकर उसने थाने आकर मुकेश, पंकज, नरेंद्र और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment