पांच बहनों पर इकलौता भाई था मृतक
4 April 2015
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक किशोर ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक कठपुतली नगर कच्ची बस्ती निवासी शाकिर(16) उर्फ भैय्या था। दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने कमरे में चला गया। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मां ने अनहोनी की आशंका भांपकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो किशोर फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
इकलौता था शाकिर
मृतक के घर में उसकी मां और 5 बहने हंै। शाकिर बहुत समय से बेरोजगार था। जानकारी के अनुसार इस बात से बहुत समय से वह परेशान चल रहा था, और शराब भी पीने लग गया था।
0 comments:
Post a Comment