डूबने से दो बेटों और पिता की मौत
07 April 2015
श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर थाना इलाके में बेटे क ो बचाने के लिए डिग्गी में उतरे पिता की भी डूबने से मौत हो गई। डूबते पिता को देखकर उसका एक पुत्र और एक पुत्री भी डिग्गी में कूद गए।
ग्रामीणों को घटना का पता चलने पर उन्होंने परिवार की तीन जिंदगियां पानी में समा गई।
हादसा सीमावर्ती क्षेत्र के गांव चाहरांवाली ढाणी के पास एक खेत में हुआ। हादसे में चाहरांवाली ढाणी निवासी रुपराम पुत्र चुन्नीराम नायक, उसके पुत्र महावीर और जगदीश की मृत्यु हो गई। जबकि रुपराम की बेटी ममता को ग्रामीणों ने बचा लिया।
पुलिस के अनुसार चाहरांवाली ढाणी निवासी रुपराम पुत्र चुन्नीराम नायक अपने खेत में पिछले कार्य कर रहा था। सोमवार को फ सल कटाई के दौरान पास ही स्थित डिग्गी में उसका छोटा बेटा जगदीश रस्सी बांध कर नहा रहा था इस दौरान रस्सी टूट जाने से वह डिग्गी में जा गिरा। बच्चे को डिग्गी में गिरता देखकर रुपराम व उसका बड़ा लड़का महावीर डिग्गी में कूद गए। जिससे वे भी पानी में डूबने लगे। अपने पिता व भाइयों को डूबते देख वहां मौजूद ममता पुत्री रूपराम अपने पिता और भाइयों को बचाने के लिए डिग्गी में उतर गई। जबकि मां ने शोर मचाना शुरु किया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए। लोगों ने ममता को तो बचा लिया लेकिन रुपराम व उसके पुत्रों को नहीं बचा पाए।
0 comments:
Post a Comment