Monday, 6 April 2015

उदयपुर में रेव पार्टी की आड़ में वेश्यावृति


16 युवतियों समेत 80 जने गिरफ्तार
07 April 2015
उदयपुर। राज्य में पुलिस ने सबसे बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करते हुए सोलह युवतियों समेत 80 जनों को वैश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है।



पुलिस के अनुसार शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रेव पार्टी की आड़ में वेश्यावृति करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिसोर्ट उदय पैलेस पर रेव पार्टी एवं वेश्यावृति की सूचना पर पुलिस ने दो कांस्टेबल बसंत एवं मंगेजाराम को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा और उनका इशारा मिलने पर भारी पुलिस बल ने रिसोर्ट की दीवार फ ांद कर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार रिसोर्ट में अलग-अलग कमरों में सामूहिक रुप से जिस्मफरोशी का यह काला कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामलें में तीन दलाल अजय दाधीच निवासी जोधपुर, उदयपुर के सेक्टर 14 निवासी अर्जुन लाल और गुजरात के बलसाड़ के रहने वाले एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी युवतियां मुबंई, दिल्ली, नीमच और अहमदाबाद से दलालों के जरिए लाई गई थी। रेव पार्टी में गिरफ्तार लोग अहमदाबाद, सूरत, बलसाड़ और अन्य स्थानों के हैं। रिसोर्ट मालिक पंकज बंसल फ रार हो गया जबकि उसकी पत्नी नीलिमा बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates