Friday, 3 April 2015

कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार


4 April 2015
जयपुर। पनियाला थाना पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी अरविन्द जाट(34)निवासी दयाराम ज्ञान मार्ग मालवीय नगर के खिलाफ कई थानों में लूट ,अपहरण, अवैध हथियार, हत्या का प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हंै।

पुलिस ने बताया कि फ रवरी माह में नाकाबंदी के दौरान थाना पनियाला में पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को पकड़कर चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ट्रक व शराब का मालिक अरविन्द जाट का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वर्षो से शराब तस्कारी
आरोपी अरविन्द ने पूछताछ में स्वीकार किया कि थाना पनियाला पर पकड़े गए ट्रक से वह 10 बार पंजाब निर्मित अवैध शराब को गुजरात में सप्लाई कर चुका है। आरोपी अरविन्द 4 दिन पूर्व फ ागी में बंटी गुर्जर नाम के व्यक्ति का अपहरण कर और मारपीट की घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घटना के बाद अरविन्द मौके पर स्कॉर्पियो कार छोड़कर भाग गया था। गाड़ी में तलाशी के दौरान को अवैध हथियार माउजर मिला था। आरोपी ने चौमंू, श्रीमाधोपुर इलाके से एग्रीमेंट पर गाडिय़ां लेकर अन्य को बेचान करने की बात भी स्वीकार की। आरोपी अवैध शराब की गाड़ी लूटकर गुजरात में सप्लाई करने की भी बात स्वीकार कर चुका है। आरोपी के खिलाफ मालवीय नगर, सांगानेर, बजाजनगर, शिप्रापथ, करौली जिले के नादोंती थाने में लूट ,अपहरण,अवैध हथियार ,हत्या का प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates