Friday, 3 April 2015

डकैतों और पुलिस में मुठभेड़


पीछा करने पर पलटा डकैतों का वाहन
पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
4 April 2015
बीकानेर। जिले की छतरगढ़ थाना पुलिस ने हाइवे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले डकैत गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डकैतों ने इलाके में तीन वारदातों को अंजाम दिया तथा पुलिस से आमना-सामना होने पर जमकर फायरिंग की। इस दौरान चारों ओर से घेराबंदी के दौरान
डकैतों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब एक बजे छतरगढ़ थाना पुलिस का सूचना मिली कि थाना इलाके में अज्ञात लोग ट्रक चालकों को रोककर उनसे लूटपाट  कर रहे हैं। इस पर पुलिस का जाब्ता छतरगढ़ से सत्तासर की ओर से निकल गया। कुछ देर बाद डकैत भी अपनी गाड़ी से सत्तासर की ओर आ गए तथा उनका पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी अपनी गाड़ी को छतरगढ़ की ओर निकाल ले गए। इस दौरान घड़साना और रावला पुलिस की जीप भी उनके पीछे लग गई। इस बीच लुटेरों के छतरगढ़ की ओर आने की सूचना पर पुलिस ने हाइवे पर थाने के सामने बेरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया। करीब बीस मिनट बाद डकैतों की गाडी वहां पहुंच गई और उन्होंने बेरिकेड्स देखकर गाड़ी वापस घुमा दी इस बीच अन्य थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई और डकैत चारों और से घिर गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस  दौरान करीब छह फायर किए गए तथा भागते समय डकैतों की बोलेरो थाने के सामने ही अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांचो लुटेरे घायल होकर वहीं फंस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरतार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी आसपास के इलाके के ही निवासी हैं और आदतन अपराधी हंै। इनके गिरोह ने गत एक माह में ही लूट और डकैती की करीब दो दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा गत दिनों इस गिरोह ने एक व्यक्ति की हत्या भी कर दी थी। पुलिस ने इस गिरोह को पकडऩे  के लिए रणनीति तय की थी तथा इसका सुराग मिलते ही आसपास के सभी थानों की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया जिससे से पकड़ में आ सके।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates