राजधानी में बाइक चोर गिरोह फिर सक्रिय
4 April 2015
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर बाइक चोर गिरोहों का आतंक बढ़ गया है। इस गिरोहों को अब पुलिस का भय नहीं रहा। पिछले 24 घटों के अन्तराल में बाइक चोर 14 थाना इलाकों को से 14 बाइकों पर हाथ साफ कर ले गए। पुलिस की नाक के नीचे से चोर बैखोफ होकर इलाकों से आसानी से वाहन चोरी कर ले जाते
हंै। पुलिस इन वाहन चोरों पर लगाम कसने में असफल नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल नाममात्र ही कुछ इलाकों में गश्त करती है। उधर पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए इलाकों की गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के वाहन चोरी की वारदातें की सूचना पुलिस को दो-तीन दिन के बाद दी जाती है। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश ही कर पाती है। अगर पुलिस को वारदात के तुरन्त बाद सूचना मिले तो इलाके में नाकाबंदी कर वाहन चोरों की धर पकड़ कर सकते हंै। पुलिस इन बाइक चोरों की तलाश में गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है।
इन थाना इलाकों से हुई बाइकें चोरी
मोतीडूंगरी थाना, बजाज नगर थाना, आमेर थाना, खोनागोरियान थाना, नाहरगढ़ थाना, जवाहर सर्किल थाना, बनीपार्क थाना, जालूपुरा थाना, वैशाली नगर, करधनी थाना, गांधी नगर थाना, कालवाड़ थाना, जवाहरनगर थाना, झोटवाडा थाना- इन सभी थानों से एक-एक बाइक चोरी हुई है।
0 comments:
Post a Comment