Friday, 3 April 2015

शराब की दुकान को लेकर विरोध


स्थानीय लोग उतरे सड़कों पर
4 April 2015
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में स्थित बगडिय़ा भवन के पास शराब की दुकान खोलने को लेकर शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने भारी विरोध किया।
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शराब की दुकान के बाहर धरना दिया और रास्ता जाम कर दिया। पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों व व्यापारियों को समझाकर रास्ता खुलवाया। व्यापारियों ने डीईओ राजेश वर्मा पर मिली भगत का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates