चालक पुलिस हिरासत में, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
4 April 2015
बारां। जिले के केलवाड़ा थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक ट्रक ने सड़क किनारे गेहूं सुखा रहे तीन लोगों ाके कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमाटर्म के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित खुसहारों के गांव निवासी राम पुत्र रामगोपाल व श्याम पुत्र रामगोपाल व उनका एक साथी सौरभ रात करीब तीन बजे सड़क के पास खेत में गेहूं सुखा रहे थे। इस दौरान एक बेकाबू ट्रक अचानक तारबंदी तोड़ता हुआ उन तीनों कोकुचल गया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
0 comments:
Post a Comment