Friday, 3 April 2015

वन्य जीव के हमले से वृद्ध की मौत


4 April 2015
टोंक। जिले के टोडारायसिंह कस्बे में शुक्रवार  सुबह  खेत के बाहर सो रहे एक वृद्ध की वन्य जीव के हमले से मौत हो गई। जानकारी अनुसार टपरिया गांव निवासी हसन खां देर रात अपने
 खेत पर सो रहा था इसी दौरान किसी वन्य जीव ने उस पर हमला कर दिया। सुबह जब परिजन खेत पर गए तो वहां का हाल  देखकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वन्य जीव के हमले में  वृद्ध की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और खेत  पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीएम  सूरजराम नेगी व विधायक कन्हैयालाल चौधरी भी मौके पर पहुंच  गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और वन्य जीव को  पकडऩे का आश्वासन दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates