Friday, 3 April 2015

विषाक्त भोजन के सेवन से 6 लोग बीमार


4 April 2015
भरतपुर। जिले के नदबई इलाके में विषाक्त भोजन के सेवन से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती  करवाया गया है। पुलिस के अनुसार नदबई के खटौती गांव के एक घर  में  रात खाना खाने से परिवार के कुछ लोगों को उल्टी, दस्त  व चक्कर की शिकायत हुई।
थोड़ी देर बाद छह सदस्यों को भी की भी हालत बिगड़ी तो परिजनों से आस-पास के  ग्रामीणों को बुलाया और मामले की जानकारी दी। स्थिति बिगड़ते  देख ग्रामीण पीडि़तों को नदबई के अस्पताल में ले गए जहां उनका  उपचार किया जा रहा है। वही पुलिस ने खाने के सैंपल ले कर जांच शुरू  कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates