मधुमक्खियों ने किया हमला
4 April 2015
भीलवाड़ा। जिले के सदर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह रामस्नेही सम्प्रदाय की बैकुंठी में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामस्नेही सम्प्रदाय के संत अखेरामजी की बैकुंठी यात्रा थी इसी दौरान धुएं के कारण मधुमक्खियां भड़क गई और उन्होंने बैकुंठी यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के एकाएक हुए हमले से वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग भी वहां से भाग छूटे। वही मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
0 comments:
Post a Comment