8 April 2015
जयपुर। सुभाषचौक थाना इलाके में लेने-देन को लेकर एक परिवार के चार युवक पड़ोस में रहने वाले एक मकान में घुस गए और एक युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया।
घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ने भी हमला करने आए युवकों से मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेखान सुभाष चौक के रहने वाले इस्लाम न ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी से लेन-देन की बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा । इस बीच रविवार की शाम को में यासीन, रफीक, हसीन, वसीम, मुन्ना, आमिर व अन्य उसके घर में घुसे और चाकूओं से हमला कर उसके लड़के को घायल कर दिया। लड़के को लहुलुहान देेख पीड़त आक्रोश में आ गया और परिवार के साथ मिलकर उन लोागें की धुनाई कर घायल कर दिया। रसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया । फिलहाल पुलिस ने इस्लामुदी की तरफ से मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment