8 April 2015
जयपुर। जवाहरनगर थाना इलाके में एक परिवार को घर सूना छोड़ कर जाना बहुत ही मंहगा पड़ गया। चोर ने पीछे से की रैकी और मकान में घुसे और हजारों रुपए की नकदी
व जेवरात सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर भाग गए । करीब दो सप्ताह के बाद मकान मालिक घर लौटा तो वारदात का पता चला तो वह थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार डॅा. शमसा फैयाज पत्नी जाविद इकबाल निवासी गोल मार्केट जवाहर नगर ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित 21 मार्च को किसी काम से बंगलोर गई हुई थी । इस दौरान पीछे से चोरोंं ने सूने मकान की रैकी और मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर उनमें रखी सोने की चार चूडिय़ां, दो मोती बड़ी चैन और चार छोटी चैन और एक बडा पैन्डेट व नकदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साथ कर ले गए। वारदात का पता सोमवार सुबह घर लौटने के पर चला। पीडि़ता ने बताया कि सुबह 6 बजे मकान पर पहुंची और जब मैन गेट का ताला खोलना चाहा तब पता चला की बदला हुआ नया ताला लगा हुआ है जब पीडि़ता ने मकान का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश किया तब वारदात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment