Tuesday, 7 April 2015

निजी बस पलटने से एक मरा, नौ लोग घायल


8 April 2015
बाड़मेर। जिले के ग्रामीण थाना इलाके में मंगलवार  सुबह बाड़मेर गेराज मार्ग पर एक निजी बस पलटने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए जबकि एक बुजूर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार  एक निजी ट्रेवल कंपनी के बस  सुबह 8  बजे बाड़मेर से गेराज जा रही थी। इस दौरान गोपालपुरा गौशाला के पास अचानक बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार नौ सवारियां घायल हो गई जबकि बाड़मेर निवासी हुकमीचंद (55) की मौत हो गई। हुकमीचंद सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। सूचना मिलने पर  पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्दकर दिया है।

अनिंयत्रित होकर बस  पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल
 बीकानेर जिले के जामसर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस अनिंयत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों में आधा दर्जन महिलाएं और बच्चें भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बस बीकानेर से लूणकरणसर जा रही थी। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है जहां से एक जने की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जामसर थाना इलाके में  सुबह साढ़े नौ बजे बीकानेर से लूणकरणसर जा रही है एक प्राइवेट बस तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई । घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक जने की हालत गंभीर है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates