Tuesday, 7 April 2015

ऑयल फैक्टी लगी भीषण आग


लाखों का सामान जलकर स्वाहा 
पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू 
8 April 2015
पाली। जिले के कोतवाली थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऑयल फैक्टी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। ऑयल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर
आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरह दशहत का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पाली औद्योगिक क्षेत्र में पाली निवासी नेमी चन्द जैन की ऑयल फैक्ट्री है।  सुबह करीब 7.30 बजे कर्मचारियों फैक्ट्री पहुंचे और काम शुरू करने के लिए मशीने चालू की तो फैक्ट्री के बॉयलर में शॉर्ट सर्किट के कारण प्लांट में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दमकलों की सहायता से इस भीषण आग पर काबू पाया लिया। लेकिन इससे पहले में इस आग में एक कीमती मशीन सहित लाखों रुपए का माल जलकर राख  हो गया। एएसआई सत्तार मोहमद ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, जिस कारण आग मे हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates