Wednesday, 8 April 2015

बोलेरों-बस भिडं़त में 4 की मौत

11 लोग घायल, चालक की हालत गंभीर 
बोलेरों सवार  सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे
09 April 2015
राजसमंद। जिले के राजनगर थाना इलाके में बुधवार सुबह बोलेरो और बस की जर्बरदस्त भिड़ंत हो गई।
हादसें में चार लोगों की मौत हो गई वहीं 11 अन्य सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को राजसमंद के जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में दो मासूम भी घायल हुए है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बोलेरों सवार  सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे।
पुलिस  के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे राजनगर थाना इलाके के नेशनल हाइवे 8  पर गैस पैट्रोल पंप के सामने उदयपुर से भीम की ओर जा रही निजी वीडियोकोच बस और हरिद्वार से उदयपुर की ओर आ रही एक बोलेरों में आमने सामने भिडं़त हो गई। भिडं़त इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बस के अंदर जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बस चालक सहित 11 जने घायल हो गए। घायलों में बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाइवे को फोर लेन करने के लिए डायवर्जन चल रहा था इस दौरान हाइवे को एक लेन ही कर रखा था जिसके कारण बुधवार सुबह यह हादसा हुआ। पुलिस का मानना है कि बोलेरो के चालक को संभवतया नींद का झटका आ गया जिससे वह बस से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हुई हैलेकिन सामान से प्राप्त कागजात से चारों मृतक डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा के निवासी थे। पुलिस ने सीमलवाडा थाने में सूचना दे दी है, मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही उनकी पहचान हो पाएगी।

हरिद्वार से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार जीप में सवार सभी लोग डूंगरपुर जिले से थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। अपनी मां की अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौट रहे थे। मंगलवार देर रात हरिद्वार से रवाना होकर ये लोग रास्ते में रुकते-रुकते राजनगर तक पंहुचे तभी सुबह करीब साढ़े पांच बजे इस हादसे के शिकार हो गए।

गंभीर घायलों में दो बच्चे भी
जीप में सवार 15 लोगों में से 4 की मौत पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 11 लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

1 घंटे बाद निकाले जा सका शव
हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए, बस और जीप के बीच यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि चालक का शव निकालने में 1 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिर गैस कटर से जीप को काटकर शव बाहर निकाला जा सका।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates