Tuesday, 7 April 2015

तीन बच्चों सहित मां ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास


महिला व एक बच्चे की हालत गंभीर 
घरेलू विवाद बताया जा रहा है कारण  
8 April 2015
बांसवाड़ा। जिले के दानपुर थाना इलाके में सोमवार की रात को घरेलू विवाद से तंग आकर एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों को कीटनाशक पिला दिया
और फिर खुद कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते परिजनों को इसका पता चल जाने पर उन्होंने चारों को अस्पताल भर्ती करवाया, जहां महिला और एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर  दी हैै।
्रपुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर गांव में चंपा निनामा देर रात घर में अकेली थी। उसका उसके पति से झगड़ा चल रहा था। देर उसने पहले अपने तीन बच्चों देवीका (1) मोनिका (3) आशिष (6 ) को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान बच्चों की चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन उसके पास पहुंच गए और माजरा भंाप कर तत्काल चारों का अस्पताल ले गए। अस्पताल में दो बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहें है जबकि मां व एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates