8 April 2015
जयपुर बस्सी थाना इलाके में एक ट्रक चालक ने आरटीओ और उसके गार्ड पर मारपीट कर चालीस हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है।
वहीं आरटीओ ने भी ट्रक चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा और गार्ड के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गिरीराजसर बिज्जू बीकानेर निवासी बजरंग सिंह ट्रक लेकर बीकानेर से उड़ीसा जा रहा था। सोमवार अलसुबह बस्सी रीको के पास आरटीओ के गार्ड ने उसे रोका और उससे कागजात दिखाने को कहा। कागजात दिखाने के बाद गार्ड ने उससे रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरटीओ और उसके गार्ड ने उसके साथ मारपीट की और चालीस हजार रुपए छीन लिए। वहीं दूसरी तरफ आरटीओ नवलकिशोर मीणा ने भी मामला दर्ज करवाया है कि उन्होंने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसी दौरान गार्ड ट्रक से लटक गया। इसके बाद आरटीओ ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक और आरटीओ ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment