08 April 2015
जयपुर। शहर में हो रही शादी समारोह में बच्चे बेहद सफाई से हैंडबैग, सूटकेस, सोने के हार और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर रहे हैै। पुलिस का मानना है कि कोई मास्टरमाइंड़
बच्चों का गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ये बच्चें दिखने में तो मासूम और भोला होते हैं। लेकिन इनके कारनामे भौचक्के करने वाले साबित हो रहे है। शहर में बीते तीन महिनों में लगभग 58 मुकदमे दर्ज हुए है।
यहां हुए बच्चे चुराते हुए कैद
महेश नगर थाना इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान एक बालक ने शातिर तरीके से नकदी और जेवरात भरा बैग चोरी कर लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी पीडि़त के मुताबिक इस बच्चे ने बड़े शातिराना अंदाज में स्टेज पर जाकर दूल्हे की कुर्सी पर रखा हैंडबैग हाथ में लिया और वहां से फरार हो गया। हांलाकि वह शादी समारोह के वीडियो रिकॉर्डिंग के चलते वह पकड़ा गया बताया जा रहा है कि समारोह में इस बच्चे के साथ उसके दोस्त भी थे। सभी 10 से 15 साल के बीच के थे।
गिरोह बना दे रहे वारदातों को अंजाम
वीडियो फुटेज में पता चलता है कि वह बच्चा अकेला नहीं था उसके साथ पूरा गिरोह जो आस-पास के लोगों पर नजर रखें हुए था। वारदात के बाद सभी एक-एक करके नौ दो ग्यारह हो जाते थे।इतने शातिर कि उन पर कोई शक न करें इसलिए सभी बच्चे शादी में बिल्कुल ठाटबाट से पहुंचते थे। और वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस को भी चकमा देने में माहिर
ये छोटे चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस तक को भी चकमा खा जाती है।विवाह समारोह में इस तरह रहते हैं कि लोगों को क्या पुलिस को भी इन पर शक नहीं होता, अगर पकड़े भी जाते हैं तो इनकी मासूमियत को देखते हुए पुलिस भी पूछताछ कर छोड़ देती है।

0 comments:
Post a Comment