Tuesday, 7 April 2015

अमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की खुदकुशी


पूर्व मंत्री की भतीजी ने हॉस्टल में फांसी लगाई
08 April 2015
जयपुर। चंदवाजी थाना इलाके में अमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार को एक पूर्व मंत्री की भतीजी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव  को फंदे से उतार कर नि स अस्पताल के मूर्दाघर में रखवाया है।
थानाप्रभारी ने बताया कि मृतका कविता पुत्री कृष्ण मुरारी दिलावर अटरू बांरा की निवासी थी। कविता यहां अमेठी विश्व विघालय में बीबीए चतूर्थ सेमेस्टर की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि कविता पूर्व मंत्री की भतीजी है। शाम करीब पौने पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर निम्स अस्पताल के मूर्दाघर में रखवाया है। मृतका कमरे में दो और छात्राएं रहती है, लेकिन वह घटना के समय वहां नहीं थी। शाम को लौटी तो दरवाजा बंद मिला। खिडकी से झांककर देखा तो कविता चुन्नी से पंखे पर झूल रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजन देर रात जयपुर पहुंच गए। बुधवार सुबह पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates