Tuesday, 7 April 2015

शराबी युवक ने दौड़ाई पटरी पर कार

08 April 2015
जयपुर। शहर के सांगानेर स्थित  में शिकारपुरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक शराबी युवक ने रेलवे ट्रैक पर ही कार दौड़ा दी।

जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। सांगानेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरपीएफ  पुलिस को भी मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार कार चलाने वाला युवक मानसरोवर इलाके का रहने वाला है। सोमवार शाम उसने अपने साथियों के साथ शराब पी और उसके बाद रेलवे टै्रक पर कार लेकर दौडऩेे लगा। कार पचास से सत्तर मीटर की दूरी तक दौड़ी। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ  थाने के थानाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ाने के मामले में एक युवक के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। करीब एक घंटे तक चले इस नाटकीय घटनाक्रम की वजह से जयपुर से कोटा जाने वाली पैसंजर ट्रेन सांगानेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा दो ओर माल गाडिय़ा ट्रेक  अवरुध होने की वजह से प्रभावित रही।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates