करौली। मासलपुर थाना इलाके में बुधवार दोपहर गाड़ी साइन में लेने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव में एक सिपाही सहित तीन जने घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए एक जने को एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि छेड़कपुरा गांव में बारात आई थी जिसमें एक स्कार्पियों कार में सवार कुछ बाराती बीच रास्ते में गाड़ी लगाकर शराब पी रहे थे। उसी समय उसी गांव का अर्जुन मीणा बोलेरो लेकर गुजर रहा था। उसे साइछ नहीं मिलने को लेकर उसकी बारातियों से कहासुनी हो गई। नशे में धुत्त बारातियों ने इससे नाराज होकर अर्जुन मीणा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अर्जुन मीणा गंभीर घायल हो गया। गांव वालों को घटना का पता चलने पर स्कॉर्पियो कार पर पथराव कर दिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर आमने-सामने हो गए और पथराव कर दिया। जिससे एक बार तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इतला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करके दोनों पक्षों को खदेड़ा। पथराव में कांस्टेबल लक्ष्मीकांत घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए तीनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर अर्जुन मीणा की हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment