जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में वाहन चोरों ने पुलिस व्यवस्था को ठेंगा बताते हुए एक ही दिन में 10 मोटरसाइकिलों पर से हाथ साफ कर लिया। एक ही थाना इलाके से एक दिन में इतनी संख्या में बाइक चोरी होने से थाना इलाके की पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई है।
पुलिस के अनुसार नरेन्द्र कुमार और हिमांशु पारीक की बाइक गौरव टावर के बाहर से, चेतन कुमार की बाइक पीएनटी पार्क के सामने से, हरपीत सिंह की बाइक गिरधर हॉस्पिटल के सामने से, गोपाल की बाइक जवाहरसर्किल पार्किंग से चोर उड़ा ले गए।
इसी प्रकार से ज्ञानविहार स्कूल के सामने से मनीष शर्मा, सॉल्ट कॉलोनी से रामभरत, सरस्वती नगर से कुंज बिहारी और शशांक शर्मा, पालिका बाजार के सामने से विनोद कुमार की बाइक को चोर ले उड़े। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment