जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में बुधवार को एक युवती की फेसबुक आईडी हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। युवती को मामले के बारे में पता चलने पर थाने पहुंचकर उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सीता रेजीडेंसी राजापार्क निवासी एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात जने ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर उसके अकाउंट में लॉगिन करके अश्लील फोटा को अपलोड कर दिया। युवती को फेसबुक अकाउंट लॉगिन करने पर घटना का पता चला। इस पर थाने आकर उसने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इसी तरह के एक अन्य मामले में रजत पथ मानसरोवर निवासी एक युवती की फेसबुक आईडी नीतिन सिंह ने हैक कर ली। इतना ही नहीं आरोपी नीतिन युवती को फोन कर लगातार धमकी देता है और शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने परेशान होकर थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment