Wednesday, 22 April 2015

मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में बीती रात चोरों ने एक मंदिर पर धावा बोलते हुए दान पात्र से हजारों रुपए लेकर चंपत हो गए। मंदिर के पुजारी को इस घटना की जानकारी  मंदिर पहुंचने पर चली। इस पर पीडि़त पुजारी ने आसपास के लोगों को इस घटना से अवगत कराया ।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर अज्ञात नकबजन के खिलाफ  चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वाटिका निवासी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाश लाखना रोड स्थित बालाजी मंदिर का ताला तोड़ कर भीतर घुस आए और  दानपात्र को चुराकर ले गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates