Wednesday, 22 April 2015

शातिर महिला ने पति के साथ मिलकर 31 लाख ठगे

आठ महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी  
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक शातिर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर आठ महिलाओं को रुपए दुगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। जब पीडि़त महिलाओं को उनका पैसा नहीं मिला तो उन्होंने आरोपी महिला व उसके पति से संपर्क कर निवेश की गई रकम मांगी।
इस पर शातिर दंपती ने उन्हें जमा नकदी देने से साफ मना कर दिया। आरोपियों ने साथ ही मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस पर पीडि़ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला व उसके पति के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ताओं की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके पति के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रतापविहार रामपुरा रोड़ निवासी सुमित्रा, आशा देवी, प्रियंका, गीता देवी, कौशल्या, अलका, सोहनी और अनिता सभी निवासी प्रताप विहार सांगानेर ने पुलिस को बताया कि रामी देवी और उसके पति रिद्धकरण ने उन्हें कम समय में रूपए दोगुने करने का लालच दिया। इस पर आठों महिलाएं रुपए दोगुने करने के लालच में आ गईं और आरोपी दंपती को 31 लाख रुपए दे दिए। जब महिलाओं को समय निकलने पर उनके रुपए नहीं मिले तो उन्होंने दंपती से रकम वापिस मांगी। लेकिन दोनों आरोपियों ने रुपए देने से साफ इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

ब्याज पर पैसे चलाते हैं दोनों आरोपी
सूत्रों के  अनुसार आरोपी महिला रामी देवी और उसका पति मुहाना के व्यापारियों को काफ ी समय से ब्याज पर रुपए देने का काम करते हैं। व्यापारियों के साथ साथ आस पास के इलाके में भी इनका ब्याज का काम है। इस पर पीडि़त महिलाएं आरोपी दंपती के झांसे में आ गईं और आठों महिलाओं ने मिलकर आरोपियों को 31 लाख रुपए का भुगतान कर दिया ।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates