Wednesday, 22 April 2015

लोन दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पी


विश्वकर्मा थाना इलाके में दो युवकों ने एक युवक को खुद की फ ाइनेंस कंपनी में अच्छी जान-पहचान होने की बात कहकर कम ब्याज दर पर लोन दिलवाने का झांसा दिया और पीडि़त से हजारों रुपए की धोखाधड़ी कर ली।
कई दिनों तक पीडि़त को ऋण नहीं मिला तो उसने दोनों आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर दोनों ने पीडि़त को पैसे देने से इनकार कर दिया। पीडि़त को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास होने पर उसने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ  धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ  ठगी का मामला दर्ज कर जंाच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर हरमाड़ा निवासी सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रामधन चौधरी व सुरेन्द्र से उसकी पुरानी मुलाकात थी। साथ ही दोनों आरोपियों ने फ ाइनेंस कंपनी में खुद की अच्छी जान पहचान बताकर उसे डेढ़ लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया और पीडि़त से उसके दस्तावेज ले लिए। इस पर दोना आरोपियों ने अग्रिम किस्त के नाम से पीडि़त से एक चैक ले लिया और उसमें बाइस हजार पांच सौ रुपए की रकम भरकर बैंक में जमा करवा दिया और पीडि़त के खाते से नकदी निकाल ली।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates