Wednesday, 22 April 2015

स्कूल बस ने अधेड़ को कुचला

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में बुधवार सुबह दूध लेकर घर लौट रहे  एक अधेड़ को स्कूल बस ने कुचल दिया। इस हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस हादसे में बाद बस चालक मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार  मृतक  रमेश (60) मूलत: नागौर जिले के नावां सिटी का रहने वाला था और अभी वह निवारू रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए दुकान पर गया था। दूध लेकर वापस लौटते समय रास्ते में निवारू पुलिया के पास जब वह सड़क पार कर रहा था उसी दौरान एक स्कूल बस उसे टक्कर मारती हुई निकल गई। इस हादसे में अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर दुघर्टना थाना(पश्चिम) पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी संत टेरेसा स्कूल की बस बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और बस चालक की तलाश में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates