अजमेर। गंज थाना इलाके में बीती रात को मामूली बात को लेकर शराब के नशे में हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने अपने एक दोस्त की पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया की फाहीसागर रोड़ पर मंगलवार देर रात को छोगा सिंह और गुमान सिंह शराब पीकर खाना खा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख गुमान सिंह ने अपने दो साथियों को और बुला लिया। सभी ने मिलकर छोगा सिंह के साथ जबर्दस्त मारपीट की जिससे छोगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 comments:
Post a Comment