दौसा। शहर के सदर थाना इलाके में घर से फरार हुए एक प्रेमी युगल ने बुधवार तड़़के सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए और शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
मृतक प्रेमी युगल बीती रात को ही घर से फरार हुए थे।
पुलिस ने बताया बुधवार सुबह सूचना मिली कि जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन जीरोता के पास रेलवे ट्रेक पर दो क्षत-विक्षत शव पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से शिनाख्त करवाई तो किशोर की शिनाख्त मोहर सिंह(18) पुत्र बाबूलाल और किशोरी की शिनाख्त मीरा कुमारी (16) पुत्री छोटेलाल दोनों निवासी सिंगवाड़ा गांव के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध थे और इन्होंने परिवारजनों के शादी समारोह में चले जाने के बाद मंगलवार को आधी रात को घर से गायब हो गए।

0 comments:
Post a Comment