Tuesday, 21 April 2015

फैक्ट्री में आग श्रामिक झुलसा

अलवर। जिले के बहरोड़ कस्बे में औधोगिक क्षेत्र फेस दो स्थित ग्रीनलैम कंपनी हादसों का सबब बनती जा रही है। सोमवार को कंपनी में कार्यरत श्रमिक आरिफ  खान यहां काम करते हुए गंभीर रूप से झूलस गया। घायल अवस्था में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आईसीयू वार्ड में उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बेल्डिंग करते समय तब हुआ जब बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया, इससे मौके पर आग लग गई और श्रमिक आरिफ  पचास प्रतिशत तक झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए गए। ग्रीन प्लाई के नाम से यह कंपनी ने हाल ही में नाम बदल कर ग्रीनलैम किया है। इस कंपनी में पूर्व में भी कई हादसों में श्रमिकों की मौत हो चूकी है, कंपनी में सुरक्षा के नाम पर पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं होने से श्रमिकों को जान गंवानी पड़ती हैण् वहीं ग्रीनलैम कंपनी के प्रबंधक ए.के.गुप्ता ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार किया है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates