जनाना अस्पताल का मामला
बाहर धरने पर बैठे परिजन
जयपुर। जयपुर के जनाना अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा नारेबाजी की।
जानकारी अनुसार जनाना अस्पताल में परिजन एक नवजात को लेकर आये तथा इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और अस्पताल में तोड़.फोड़ भी की। परिजनों की सुनवाई न होने पर वो अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश कर रहे है।
0 comments:
Post a Comment