
24 घटों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
पुलिस की कई टीमें गठित जांच-पड़ताल जारी
15 April 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में चंदलाई पुलिया के पास सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा टोल कंपनी के कर्मचारी के सिर पर हॉकी से वार कर 44 लाख रुपए लूट के
मामले मेें 24 घंटे बीत जाने के बाद मंगलवार को भी पुलिस के हाथ खाली के खाली रहे। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने कई टीमों को गठित कर जिले भर में बदमाशों की तलाश जा रही है।
सीसीटीवी फु टेजों में अटकी पुलिस जांच-पड़ताल करने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाशों के फु टेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि भवानी सिंह रोड स्थित रायटर सेफ गार्ड कंपनी की ओर से आईआरबी कंपनी संचालित टोल प्लाजा से कलेक्शन के रुपए बैंक में जमा करवाए जाते है। सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड राजेश सोमवार सुबह साढे ग्यारह बजे बजे शिवदासपुरा स्थित टोल प्लाजा से कलेक्शन के करीब 44 लाख रुपए बैग में भरकर सांगानेर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करवाने जा रहा था। तभी चंदलाई पुलिया के पास शिवदासपुरा रेलवे फ ाटक के पास टोल प्लाजा की ओर से पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने हॉकी से राजेश के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका हेलमेट उछलकर दूर जा गिरा। इसी दौरान राजेश का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उससे नकदी से भरा बैग छीन लिया और सांगानेर की तरफ बाइक दौड़ाते हुए ओझल हो गए। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। राजेश ने बाइक का नंबर बताया है इसकी जांच हो रही है। पास ही ढाबा चलाने वालों का कहना है कि राजेश धीरे-धीरे बाइक चला रहा था। बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट पहनकर आए उन्होंने हॉकी मारी तो वह गिर गया लेकिन दौडऩे या चिल्लाने का प्रयास नहीं किया। वहीं ढाबे वालों ने बताया कि राजेश घटना के ठीक बाद पीछे आ रहे ऑटो में बैठकर आगे इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप तक गया था।
0 comments:
Post a Comment