Tuesday, 14 April 2015

बीमारी से परेशान वृद्धा ने एसिड पीकर दी जान


15 April 2015
जयपुर । ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक वृद्ध महिला ने बीमारी से परेशाान होकर एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। । अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका  का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।  जानकारी के अनुसार पंकज मार्ग गोविन्द नगर निवासी अनिमा देवी (55) पत्नी श्याम मण्डल काफ ी सालों से बीमार चल रही थी।
इस बीमार के चलते वृद्धा के पांच बार ऑपरेशन हो चुके थे लेकिन फि र भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। 12 अप्रेल को वृद्धा की फिर से तबीयत खराब हो गई। जिस पर उसके पुत्र ने वृद्धा को अस्पताल ले जाने के लिए कहा इस पर वृद्धा ने अस्पताल जाने से मना कर दिया और उसके पुत्र के जाने के बाद आत्महत्या करने के लिए एसिड पी लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवर दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates