Wednesday, 15 April 2015

निर्माणाधीन पुलिया की छत गिरी


आपदा राहत के जवान निकालने में जुटे
तीन मजदूर घायलए एक की मौत
जयपुर। शहर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में बुधवार  सुबह एक पुलिया की निर्माणाधीन छत  जाने के कारण उसके नीचे चार मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची आपदा प्रबन्धन की टीम व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत कर तीन मजदूरों को बाहर निकाल लिया  और घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि एक मजदूर मलबे में ही फंसा हुआ है जिसे आपदा प्रबन्धन की टीम व पुलिस मलबे में तलाश कर रहे है । वहीं घटना का पता चलतेे ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को सांत्वना दी।


जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर के सुभाष नगर इलाके में एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए दीवारे खडी हो चुकी थी तथा मंगलवार  रात को ही पुलिया की छत डाली गई थी। छत डालने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था।  सुबह जब मजदूर दूसरे काम के लिए पुलिया पर आए तथा वहां काम शुरू किया तो इस दौरान कोई सपोर्ट हट जाने के कारण पुलिया की छत और दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। इस दौरान पुलिया के नीचे काम कर रहे चार मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए। पुलिया गिर जाने के कारण मौके पर हडकप मच गया तथा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस  व  आपदा प्रबन्धन राहत टीम  मौके पर पहुंचे  । करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपदा राहत दल ने तीन मजदूरों को मलबे से सकुल बाहर निकालने में सफलता हासिल की  । तीनो मजदूरों के घायल हो जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही समाचार लिखे जाने तक आपदा राहत दल के जवान मलबे में दबे एक अन्य मजदूर को निकालने का प्रयास कर रहे थे।   इधरए घटना के एक घंटे बाद ही सूचना मिलने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए तथा राहत कार्यों का जायजा लिया। चतुर्वेदी ने स्वयं वहां खडे रहकर लोगो की मदद से मलबा हटाने का कार्य भी किया तथा मलबे में दबे एक मजदूर को निकालने के प्रयास किए।

बीकानेर में निर्माणाधीन मकान की दीवर गिरी
महिलाए बच्चे सहित आधा दर्जन लोग दबे
अस्पताल में इलाज जारी
जयपुर। बिकानेर जिले के व्यास कॉलोनी थाना इलाके में शिवबाड़ी गांव में बुधवार सुबह करीब 6  बजे एक निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवर अचानक गिर गई। हादसे में पास ही सो रहे एक महिला व बच्चों सहित आधा दर्जन से अधिक लोग  मलबे मेें दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से सभी लोगों को बारह निकाल कर एबुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच.पड़तला शुरू कर दी है। हादसे में घायल लोगों की अभीी पहचान नहीं हो पाई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates