Wednesday, 22 April 2015

मलसीसर थानाधिकारी के घर में लूट

परिजनों को कमरों में बन्द कर दिया  वारदात को अंजाम
40 तोला सोना, साढ़े चार किलो चांदी और हजारों की नकदी लूटी
सवाईमाधोपुर। बदमाशों के हौंसले अब इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस अधिकारियों तक को निशाना बना रहे हैं। इस तरह की घटना के बाद आम आदमी की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
 मंगलवार देर रात कुछ बदमाशों ने प्रदेश के एक थानाधिकारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लूट कर ले गए। मामला सवाईमाधोपुर जिले के पिलोदा थाने का है और जिनके मकान में यह वारदात हुई है वह झुुंझुंनू के मलसीसर थाने के थानाप्रभारी हैं।
पीलोदा, गंगापुर सिटी निवासी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि उनकी ड्यूटी झुंझुंनू के मलसीसर थाने में लगी हुई है और भाई भी अपने काम के कारण बाहर ही रहता है। गांव में उनके माता-पिता अकेले ही रहतें है। बीती रात को करीब 11 बजे उनके माता-पिता खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गए। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे और जिस कमरे  में उनके माता-पिता सो रहे थे उसकी बाहर से कुन्दी बन्द कर दी और इसके बाद बदमाशों ने बाक ी तीनों कमरों की कुंदी तोड़कर अन्दर घुसे और तीनों कमरों को खंंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान अज्ञात बदमाश उनके कमरे से करीब 40 तोला सोना, साढ़े चार किलो चांदी और 30 हजार रुपए की नकदी लेकर फ रार हो गए। रात करीब 2 बजे उनकी मां की अचानक आंख खुलने पर उन्होंने बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाज नहीं खुलने पर पर उनके पिता को जगाया। इसके बाद उन्होंने पास में रहने वाले परिचित को आवाज लगाई। परिचित के पहुंचने पर वारदात का पता चला।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates