दो महिलाओं सहित चार झुलसे
जयपुर। विद्याधरनगर थाना इलाके में बुधवार सुबह खाने बनाते समय सिलेण्डर लीकेज हो जाने के कारण एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार जने झुलस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर एक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना इलाके के सेक्टर तीन स्थित अपोलो अर्पाटमेन्ट में रहने वाले कन्हैया लाल की पत्नी घर पर सुबह में खाना बना रही थी । इस दौरान सिलेण्डर लीकेज हो जाने के कारण फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कन्हैया लाल, शारदा देवी, रूकमणि व मनोज झुलस गए। पुलिस ने चारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर शारदा देवी की हालत गम्भीर होने पर उसे एसएमएस रैफर कर दिया।

0 comments:
Post a Comment