जयपुर । सदर थाना इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। मृतक की उम्र 40 साल के लगभग बताई जा रही है जो एक भिखारी की तरह दिखाई दे रहा है। पुलिस का मानना है कि शव को देखते हुए संभवत: इसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल में मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामला दर्ज कर शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है।

0 comments:
Post a Comment