नकलची के फोन से हुआ परचा था बरामद
जयपुर। कॉमर्स कॉलेज में शनिवार को चिट के जरिए पकड़े गए नकलची छात्र के मोबाइल की पड़ताल के बाद पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित बीकॉम फाइनल ईयर क ा शनिवार को हुआ परचा भी लीक हुआ था।
हालांकि मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। पिछले सपताह हुए कॉमर्स के पेपर लीक मामले में शर्मसार हुआ यूनिवर्सिटी प्रशासन शनिवार को वाट्सएप पर लीक हुए पेपर क ो महज अफवाह मानकर चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र जितेन्द्र सेठिया को शनिवार को फ्लाइंग ने कॉमर्स कॉलेज में चिट के जरिए नकल करते रंगे पकड़ा था। बाद में कॉलेज प्रिंसिपल नवीन माथुर की रिपोर्ट पर उसे गांधीनगर थाना पुलिस ने गिरप्तार किया था जहां पर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।
दूसरा परचा भी हुआ था लीक
पुलिस हिरासत में लेने के बाद पकड़े गए नकलची जितेन्द्र सेठिया ने कई खुलासे किए। पुलिस ने जब नकलची के स्मार्टफोन की जांच की तो वाट्सएप पर शेयर किया गया पिछले सोमवार को लीक हुआ ईएएफएम का परचा हूबहू मिला। वहीं पुलिस ने शनिवार को बीकॉम तृतीय वर्ष के जो चिट बरामद किए वे प्रश्न भी पेपर में मौजूद थे। वहीं इस पेपर के प्रश्न भी वाट्सएप पर शेयर किए गए थे। पुलिस ने मामले में छात्र से पूछताछ की तो उसने कुछ अन्य मित्रों का नाम बताया जिस पर करीब एक दर्जन छात्रों ने पुलिस से पूछताछ की लेकिन पेपर लीक करने वाले का कोई पता नहीं चल सका।
हां कुछ प्रश्न जो छात्र के चिट में मौजूद थे, वे पेपर में आए थे। वाट्सएप पर पेपर मिला है जिसे भेजने वाले की तलाश की जा रही है।
भंवरलाल, एसएचओ,गांधीनगर

0 comments:
Post a Comment