Monday, 13 April 2015

हथियारों के बल पर लूट


भरतपुर। जिले में स्थित नगर रोड पर एक ईंट उद्योग के समीप बाइक सवार तीन युवक हथियारों का भय दिखाकर एक जने से करीब 73 हजार रुपए सहित मोबाइल लूट ले गए। पीडि़त की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पीडि़त ने तीन जनों के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बयाना थाना इलाके के गांव लहचोरा निवासी दिनेश जाटव पुत्र अतरसिंह अपनी बाइक से नदबई थाना क्षेत्र के गांव अग्निपुरा शादी समारोह की तैयारी के लिए नकदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार करीली निवासी अन्नो पुत्र लक्ष्मन गुर्जर, सत्यवीर पुत्र करन सिंह व गिरधर सिंह पुत्र मुरारी ने रास्ता रोक मारपीट कर दी। बाद में हथियार को भय दिखाकर नगदी सहित मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates